बीकानेर: SAI सेंटर की घोषणा से बीकानेर के खिलाड़ियों में उत्साह, प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
बीकानेर में प्रस्तावित SAI एक्सीलेंस सेंटर को लेकर खिलाड़ियों और खेल जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला उद्योग संघ में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष डीपी पचीसिया और भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने इस पहल को बीकानेर के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार