पोरसा: पोरसा की श्रुति तोमर ने हायर सेकंडरी परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Porsa, Morena | Apr 15, 2026 पोरसा (मुरैना) मध्य प्रदेश से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां कठिन परिस्थितियों को मात देकर एक बेटी ने इतिहास रच दिया है। पोरसा की रहने वाली श्रुति तोमर ने हायर सेकेंडरी परीक्षा में पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।