कायमगंज: गांव सुमौदिया के पास 2 बाइकों की भिड़त में दोनों बाइक सवार युवक घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोतवाली के गांव प्रेम नगर निवासी अरमान अपनी बाइक से भरगैन जा रहा था। तभी दूसरे बाइक सवार युवक धर्मेंद्र ने गांव सुमौदिया के पास अरमान की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार अरमान और दूसरा बाइक सवार धर्मेंद्र घायल हो गए।दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।