भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पलामू जिले में गणना प्रपत्र का वितरण तेजी से जारी है। अधिकांश प्रखंडों में 94 से 98 प्रतिशत घरों तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं, जिससे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।