अजीतमल: अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन सख्त, कोतवाली में बैठकर डीजे-बैंड संचालकों को दिए कड़े निर्देश
आगामी अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली अजीतमल परिसर में डीजे व बैंड संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक या जाति विशेष से संबंधित गीत बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। कोतवाली के क्राइम प्रभारी र