मनगटा रिसोर्ट में युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा वन चेतना केंद्र स्थित एक रिसोर्ट में भिलाई-3 की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
#Chhattisgarh #BreakingNews #Durg #MangataReosrt #SomaniThanaPolice