पटना ग्रामीण: पटना में JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा,कोई सोच भी नहीं सकता है कि यह शिक्षक बम बारूद करेंगे
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे शिक्षक रोशन आनंद और फैसल खान के बीच चल रहे कोचिंग वार को लेकर कहा की कोई सोच भी नहीं सकता है कि शिक्षक बम बारूद करेंगे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि मां-बाप छे पेट खाकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं और अगर शिक्षक इस तरह का काम करते हैं तो सरकार हर चीज का हिसाब करेगी।