इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज बाजार के बड़ी दुर्गा मंदिर व सोनखार दुर्गा महारानी मंदिर में कलश स्थापना के लिए निकली कलश शोभायात्रा
शारदीय नवरात्र को लेकर कलश स्थापना हेतु गुरुवार को अलीगंज अंदर बाजार बड़ी दुर्गा मंदिर एवं सोनखार गांव स्थित दुर्गा महारानी मंदिर के पूजा समिति के द्वारा भव्य कलश शोभा निकाली गई। जिसमें 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा सुबह 10 बजे का लगभग निकाली और 2 बजे तक विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। जिसके बाद मानपुर कैलाश धाम पंहुचकर जल भरा गया।