हैदरगढ़: हुसैनाबाद में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कक्षा 5 के छात्रों को विदाई
हैदरगढ़ विकासखंड के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय जमीन हुसैनाबाद में गुरुवार करीब 2 बजे वार्षिक उत्सव और खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया।