कायमगंज: गांव खुम्भरपुर के पास 2 बाइकों की भिड़त में एक बाइक सवार अधेड़ की मौत, महिला समेत 3 लोग घायल
थाना नबावगंज के गाँव सिरमौरा बांगर निवासी 50 वर्षीय रामसेवक पुत्र मंत्री अपनी 45 वर्षीय पुष्पा के साथ बाइक से जनपद कन्नौज के गुलरियन पुरवा ससुराल जा रहे थे। तभी गांव खुम्भरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने रामसेवक की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें एक बाइक सवार रामसेवक और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।