सहारनपुर: महापौर ने वार्ड 1 में 55 लाख रुपये की 4 सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, विकास हमारी प्राथमिकता
महापौर डॉ. अजय कुमार ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे वार्ड संख्या एक के शांति नगर क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यो का पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा निर्मित इन चार सड़कों पर लगभग 55 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि ‘‘विकास हमारी प्राथमिकता और जनसेवा हमारा संकल्प’’ है।