दमोह: आत्मनिर्भरता दलहन मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को की गई निशुल्क मिनी किट वितरित, सांसद राहुल सिंह हुए शामिल
Damoh, Damoh | Jul 5, 2026 दमोह जिले के हिंडोरिया में आत्मनिर्भरता दलहन मिशन योजना के तहत किसानों को नि:शुल्क मिनी किट बीज वितरित किए गए। सांसद राहुल सिंह लोधी ने किसानों से प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। उन्होंने मिनी किट का उपयोग बीज उत्पादन के लिए करने का आग्रह किया।