समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह के वायरल शिक्षक बैजनाथ रजक एक बार फिर चर्चा में हैं। पढ़ाई में गीत-संगीत का प्रयोग करने वाले बैजनाथ इस बार नशा मुक्ति को लेकर अनोखे प्रयास में जुटे हैं। वे ब्लैकबोर्ड पर संदेश लिखते हुए बच्चों को समझाते हैं—“नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो।”