नरसिंहपुर: बिल जमा होने के बाद काटे गए डीपी के तार पीड़ित ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर से की शिकायत
दीघारी का रहने वाला एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा और कलेक्टर से शिकायत करते हुए उसने बताया कि उसका विधुत का पूरा बिल जमा होने के बाद भी डीपी के तार काट दिए गए हैं। जिसकी शिकायत भी वह संबंधित विभाग में कर चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए आज वह कलेक्टर के पास आया और लिखित आवेदन देती हुए। समस्या का समाधान करवाने की मांग की।