सिमडेगा: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम के संचालन हेतु सिमडेगा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम हेतु सिमडेगा पुलिस लाइन में शनिवार को 11:00 बजे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में पुलिस निरीक्षक रामानुज वर्मा के द्वारा सभी सब इंस्पेक्टर एवं एएसआई को प्रशिक्षण दिया तथा कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।