आंवला: आंवला में दिव्यांग बच्चा नाले में बहा, 18 घंटे बाद भी नहीं मिला, प्रशासन खोजबीन में जुटा
Aonla, Bareilly | Jul 29, 2026 आंवला कस्बे में मंगलवार को बारिश में नहाने के दौरान एक 6 वर्षीय दिव्यांग बच्चा नाले में गिरकर बह गया। घटना के 18 घंटे बाद भी बुधवार सुबह नौ बजे तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। नगर पालिका, फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीमें, दो जेसीबी मशीन और एसडीआरएफ को बच्चे की खोजबीन में लगाया गया है।