चरपोखरी: पुलिस ने गड़हनी और पड़रिया गांव से तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चरपोखरी थाना की पुलिस ने भोजपुर एसपी के निर्देशानुसार वारंटीयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा सोमवार की शाम 5:00 बजे के करीब बताया गया की छापेमारी के दौरान तीन वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान मदन प्रसाद के पुत्र कृष्ण कुमार राम नारायण के पुत्र सुरेंद्र सिंह को रूप में की गई है।