खूंटी: खाद्य सुरक्षा विभाग ने खूंटी में त्योहारों से पहले चलाया सघन निरीक्षण अभियान
Khunti, Khunti | Oct 11, 2026 खूंटी में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देश पर चलाया गया सघन निरीक्षण अभियान। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से परीक्षण कर खाद्य पदार्थों और खाद्य तेल की गुणवत्ता जांची गई। नेताजी चौक के एक होटल में खाद्य तेल की TPC सीमा से अधिक पाई गई, जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। अभियान जारी रहेगा।