बेरो: बेड़ो में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क हादसे में रज्जाक अंसारी गंभीर रूप से घायल।
Bero, Ranchi | Jul 9, 2026 बेड़ो: कराँजी स्थित तबरेज होटल के समीप बुधवार शाम सड़क हादसे में कराँजी निवासी रज्जाक अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि मूरतो निवासी संजय तिग्गा की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया, दाहिना हाथ दो जगह से टूट गया तथा सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया।