शामली: शामली में हाईस्कूल में अश्वनी ने 96% और इण्टरमीडिएट में अनंत ने 94.8% अंकों के साथ किया टॉप
Shamli, Shamli | Apr 23, 2026 गुरूवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में शामली जिले में देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज के 2 छात्र अव्वल रहे। हाईस्कूल में अश्वनी ने 96 फीसद अंक प्राप्त किए, तो वहीं इण्टरमीडिएट में इसी कॉलेज के अनंत कुमार ने 94.8 फीसद अंकों के साथ जनपद में अव्वल रहे। विद्यालय में भी खुशी का माहौल है।