उचकागांव: मीरगंज में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे मंदिर
गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और मीरगंज शहरी इलाके के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे. दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई. मंदिरों में घंटियों की ध्वनि और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.