दमोह। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी में 29 दिसंबर को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिले में पहली बार 77 मतदान केंद्रों पर पेपरलेस मतदान कराया जाएगा। 28 दिसंबर से पटेरा में सामग्री वितरण होगा। मॉक पोल के बाद मतदान शुरू होगा।