कतरीसराय: दरवेशपुरा गांव में दहेज प्रताड़ना के आरोपी के घर पर राजगीर डीएसपी ने की जब्ती कुर्की
कतरीसराय थाना क्षेत्र के दरवेशपुरा गांव में दहेज प्रताड़ना के आरोपी के घर का बुधवार की दोपहर करीब 12.15 बजे राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृतव में जब्ती कुर्की किया गया है. दहेज प्रताड़ना का यह आरोपी दरवेशपुरा गांव निवासी कृष्णा महतो का पुत्र रमेश कुमार है.