हिसुआ: बलियारी पेट्रोल पंप के पास पैक्स अध्यक्ष की डिक्की से ₹3.10 लाख चोरी, बैंक से निकलने के बाद हुई वारदात, CCTV में कैद
Hisua, Nawada | May 22, 2026 हिसुआ में छतियर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुबीर सिंह के साथ चोरी की घटना हुई है। बैंक ऑफ इंडिया से ₹3 लाख 10 हजार निकालने के बाद घर लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की से यह राशि चुरा ली गई। सुबीर सिंह बैंक से पैसे निकालकर बलियारी पेट्रोल पंप पर अपनी पोकलेन मशीन में तेल डलवाने गए थे।