कासगंज: कोतवाली ढोलना क्षेत्र के भामो गांव में आवारा सांड ने महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
कोतवाली ढोलना क्षेत्र के भमो गांव के रहने वाली 75 वर्षीय महिला को आवारा सांड ने टक्कर मार दी। हादसे में बृद्ध महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायल महिला चमेली देवी की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया था। अलीगढ़ ले जाते समय महिला की मौत हो गई।