हुज़ूर: भोपाल के भेल में आग बुझाने के दौरान बुरी तरह घायल CISF के ASI गोवर्धन प्रसाद शर्मा की इलाज के दौरान हुई मौत
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2024 भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में आग बुझाने के दौरान बुरी तरह घायल CISF के ASI गोवर्धन प्रसाद शर्मा की इलाज के दौरण मौत हो गई। वह 26 फरवरी को यहां लगी आग को बुझाने पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही अग्निशमन यंत्र उठाया और खोलने का प्रयास किया तो वे फट गया। जिससे उनके जबड़े में फ्रैक्चर हो गया। सिर में भी गंभीर चोट लगी थी।