हुज़ूर: भोपाल में बिना परमिशन सभाएं, रैली- धरना पर रोक, वोटिंग से पहले तक जुड़ सकेंगे नाम
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2024 लोकसभा चुनाव की तारीख तय होते ही भोपाल में धारा 144 लागू हो गई है। अब आचार संहिता तक बिना परमिशन न तो राजनीतिक सभाएं होंगी, न रैली। धरना या अन्य प्रदर्शन भी नहीं हो सकेंगे। 5 लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर कारवाई भी हो सकती है। आचार संहिता लगते ही भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने चुनाव से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा आदेश जारी किए हैं।