हुज़ूर: भोपाल के वीआईपी रोड पर ऑटो से टकराई बाइक, आठवीं कक्षा के छात्र की मौत
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2024 भोपाल के वीआईपी रोड पर स्थित कर्बला और राजा भोज की प्रतिमा के बीच तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक खड़े ऑटो से टकरा गई। हादसे में आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीएम के बाद आज शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।