नागौद: नवरात्र मेले में मैहर पुलिस के अद्भुत सेवा कार्य, श्रद्धालुओं की सेवा में रही तत्पर
Nagod, Satna | Oct 22, 2026 मैहर। मां शारदा की पावन नगरी मैहर में नवरात्र मेले के दौरान मैहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के विभिन्न हिस्सों से मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद नजर आए।