ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के कई इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, सुबह 6 से 11 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
ग्वालियर में रविवार 31 मई को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। इसकी सूचना बिजली विभाग द्वारा शनिवार रात 9 बजे जारी की गई। एलिवेटेड रोड निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों के चलते सुबह 6 बजे से 11 बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।