करछना: महर्षि योगी आश्रम में बनाए गए रावण के पुतले को प्रभु श्री राम के बाण से किया गया दहन, साथ में की गई आतिशबाजी
प्रयागराज में बीते कल शनिवार की देर रात को विभिन्न स्थानों पर विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया,इस दौरान कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया,जबकि प्रयागराज के यमुनानगर नैनी क्षेत्र स्थित महर्षि योगी आश्रम में करीब 20 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था,जोकि भगवान श्री राम के बाण से दहन किया गया,इसके बाद लोगों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई है।