मंझनपुर: कौशांबी के युवक की प्रतापगढ़ में संदिग्ध मौत, आधार कार्ड में नाम संशोधन कराने लखनऊ गया था, परिजनों में कोहराम
कौशाम्बी में मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक की प्रतापगढ़ जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।