बोध गया: बोधगया के अमवां गांव में सरकारी सड़क पर जानवर बांधकर किया गया अतिक्रमण, हटाने को लेकर जिला लोक शिकायत में दिया है आवेदन
बोधगया प्रखंड के अमवां वार्ड संख्या-06 निवासी रामजी कुमार ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सड़क पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी सड़क और गली पर कब्जा कर जानवार को बांध दिया गया है, जिससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है।