गोरखपुर: गोरखपुर की कंपनी से 24 करोड़ का घोटाला, लाखों का पेमेंट दिखाकर जालसाज ने एकाउंट में 1 रुपए भेजे, 21 के खिलाफ FIR दर्ज
गुलरिहा थाना अंतर्गत रेल विहार फेज-1 करीम-नगर के रहने वाले 44 साल के विश्वजीत श्रीवास्तव रियल स्टेट,ज्वेलरी और शेयर मार्केट ब्रोकर का बिजनेस करते हैं।उनकी कंपनी के साथ पिछले तीन वर्षों में 24 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है।उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान निवासी सोनू जायसवाल से हुई।और विश्वास करके मैंने इनको काम पर रख लिया।