बीदासर: सांडवा क्षेत्र में बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Bidasar, Churu | Jul 25, 2025 चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के सांडवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बीती देर रात करीब डेढ़ बजे सांडवा और बम्बू के बीच स्थित अभिलाषा कॉलेज के पास हुआ, जब सामने से आ रही बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सांडवा थानाधिकारी करतार सिंह सिंधु पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।