सतना। सत्ता-संबंधों के घमंड पर आधारित कहावत “सत्ता का नशा सर चढ़कर बोले, सैया भए कोतवाल तो अब डर काहेका” सोमवार को सच साबित हुई, जब पुलिस ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ एक अन्य आरोपी पंकज सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। कार्रवाई रामपुर बाघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई।