रामगढ़: रेफरल अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगाया गया वैक्सीन
मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ रेफरल अस्पताल में गुरुवार की दोपहर सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर के किशोरियों को गर्दाशील वैक्सीन लगाया गया। जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल के बिसीएम मनीष कुमार ने बताया अब तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर के प्रखंड के 26 किशोरियों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है।