चकाई: भगोंन में स्थापित हुई बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा, गूंजे पंचशील के जयकारे
Chakai, Jamui | Apr 13, 2026 प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत भगोंन गांव में सोमवार को एक बजे भारी उत्साह के बीच संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। अंबेडकर युवा क्लब द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में राजनीति,प्रशासन और समाज सेवा से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की।प्रतिमा का अनावरण स्थानीय विधायक सावित्री देवी, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, जिला परि