ग्वालियर गिर्द: GRP पर वेंडरों से मारपीट का आरोप, थाना प्रभारी पर अवैध वसूली के लिए पिटवाने का आरोप
GRP पुलिस पर शनिवार रात बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में खाना चढ़ा कर लौट रहे 2 वेंडर अमित ठाकरे और राघव सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।युवकों का आरोप है कि GRP के थाना प्रभारी उनसे पिछले 15 दिनों से पैसों की मांग कर रहे थे जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो उनकी शनिवार रात को स्टाफ की मदद से जमकर मारपीट की गई,जिससे उनके शरीर पर चोटों के निशान है।