बेगूसराय: जुबली ढाबा में मेयर की अध्य्क्षता में नगर निगम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
जुबली ढाबा में रविवार को मेयर पिंकी देवी की अध्यक्षता में नगर निगम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जाममुक्त बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने जल जमाव की स्थिति के बारे में मेयर को अवगत कराया. इस मौके पर मेयर ने कहा कि सभी लोग धैर्य बनाए रखें.