बेगूसराय: बेगूसराय में जल-जमाव नियंत्रण के लिए नगर निगम ने बनाया QRT टीम, मेयर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बेगूसराय में जल जमाव नियंत्रण के लिए नगर निगम ने QRT (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया है. जिसे रविवार को मेयर पिंकी देवी ने नगर निगम कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इस संबंध में मेयर पिंकी देवी ने बताया कि इन दोनों बेगूसराय में भीषण बारिश हो रही है. इस बारिश की वजह से विभिन्न सड़कों पर पानी जमा हो जा रहा है.