बेगूसराय: DM कार्यालय की सड़क बारिश होते ही गड्ढे में तब्दील, लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
डीएम कार्यालय जाने वाली सड़क सीवरेज कार्य होने के बाद जगह-जगह धस गयी है. इससे यह साफ प्रतीत होता है कि भ्रष्टाचार में लिप्त पूरा काम हुआ है. बारिश के बाद शहर की सड़कों पर गढ़े हो गये हैं. डीएम ऑफिस जाने वाली सड़क पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर रोड गड्ढे में तब्दील हो गया है. इसे देखकर लोग भी हैरान हैं.