मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक के सामने भीड़भाड़ वाले इलााके में पिता के साथ बाइक पर बैठे एक बच्चे के गले से एक बदमाश लॉकेट काटकर फरार हो गया। इस दौरान ब्लेड लगने से बच्चे के गले में गंभीर चोट आई, जिससे काफी खून बहने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बच्चे को इलाज के लिए ले जाया गया है।