कोल: शहर में झमाझम बारिश से आमजन को गर्मी से मिली राहत, किसानों की फसल को फिर हुआ नुकसान
Koil, Aligarh | Apr 7, 2026 शहर में मंगलवार को फिर एक बार झमाझम बरसात पड़ी है। एक और झमाझम बरसात से शहर वासियों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर यह बरसात किसानों के लिए आफत बनकर बरसी है। झमाझम बरसात से जहां एक और आमजन को राहत मिली तो वहीं किसानों की तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई और खराब हो गई है।