बहोरीबंद: बहोरीबंद में दशहरे की धूम, मां दुर्गा की झांकियों ने मोहा मन; ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके युवा
बहोरीबंद। विजयादशमी यानी दशहरे के पावन पर्व पर बहोरीबंद में उत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरा नगर दशहरे के रंग में रंगा नजर आया। दशहरा चल समारोह में मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों की भीड़ और उत्साह ने पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया।