कासगंज: मल्लहनगर में पशु चराते समय युवक बिजली के पोल से करंट की चपेट में आया, इलाज के लिए अलीगढ़ किया गया रेफर
घटना कोतवाली सोरों क्षेत्र के मल्ला नगर की है। जहां 18 वर्षीय युवक सचिन सोमवार दोपहर 2 बजे खेत पर पशु चराते समय पास में लगे बिजली की पोल से करंट की चपेट में आ गया। और करंट से झुलस कर वहीं खेत में गिर पड़ा। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली।