सनावद: सनावद के मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, हनुमान जी का हुआ विशेष शृंगार, भंडारे का आयोजन
सनावद मे चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर गुरुवार को हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में अभिषेक, पूजन के साथ हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। नगर के पंचायती श्रीराम मंदिर,त्रिकोण चौराहा,बस स्टैंड, चांदनीपुरा,सूत मिल, उच्छिष्ट गणपति, खरगोन रोड मंडी के सामने सहित अन्य मंदिरों में दिनभर