वाराणसी में गंगा पार महिला यात्री से भाड़ा से अधिक पैसा वसूलने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
वाराणसी में शुक्रवार को गंगा के उस पार रेत पर ऊंट एवं घोड़े की सवारी करने को लेकर महिला से जबरदस्ती तय रेट से ज्यादा पैसा वसूलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला ने बताया है कि ऊंट की सवारी करने के लिए ₹200 में बात तय हुई थी। लेकिन तीन राउंड का ₹15000 जबरदस्ती उससे लिया गया है।