आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सर्किट हाउस में की पत्रकार वार्ता
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी आगामी पदयात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की यह पदयात्रा 16 जनवरी से 22 जनवरी तक मिर्जापुर से वाराणसी के सारनाथ तक निकाली जाएगी।