लव जिहाद का आरोप लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ता परिजनों संग पुलिस कमिश्नर से मिले, कार्रवाई की मांग की
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे । इस दौरान परिजनों लव जिहाद का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सारनाथ क्षेत्र निवासी महिला के बेटी के साथ पड़ोसी युवक द्वारा बहला फुसलाकर उसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।